फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में फूलन देवी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सीमा बिस्वास 14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। असम के नालबाड़ी में जन्मीं सीमा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके माता-पिता ने बड़ी मुश्किलों के साथ उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) भेजा। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब सीमा अभिनेत्री नहीं वकील बनना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।
'बैंडिट क्वीन' की अभिनेत्री ने खुद खोले थे राज, एक सीन की वजह से रात-रात भर रोती रहीं थीं