फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty Mansion: बेहद शानदार है सुनील शेट्टी का फार्महाउस 'जहान', तस्वीरें देख लग जाएगा कीमत का अंदाजा

Tue, 01 Feb 2022 02:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Suniel Shetty’s Khandala mansion - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी के पास खंडाला में एक शानदार लग्जरीयल हॉलिडे होम है। अभिनेता और उनकी पत्नी अक्सर शहर के व्यस्त जीवन से समय निकालकर इस आलीशान घर में रहने के लिए जाते रहते हैं। 6,200 वर्ग फुट में बने इस विला में पांच बेडरूम, एक मीडिया रूम, एक पूल और कई बगीचे हैं। सुनील शेट्टी का यह घर अपनी आर्किटेक्चर ब्यूटी और ट्राइबल थीम के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Suniel Shetty’s Khandala mansion - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे घर के इंटीरियर को विंटेज शोपीस से सजाया गया है। घर के कई कोनों में बुद्ध की विशाल प्रतिमाएं हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस जगह को डिजाइन करने में पांच साल से अधिक का समय लगा था। बता दें कि इस घर में एक विंडमिल और सोलर एनर्जी सिस्टम भी है।
विज्ञापन

3 of 6
Suniel Shetty’s Khandala mansion - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी के इस विला में एक निजी थिएटर भी है, जिसकी दीवारों पर उनकी फिल्मों के पोस्टर लगे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान सुनील शेट्टी ने बताते हैं कि वह मुंबई के विकर्षणों से दूर होने और तनाव दूर करने के लिए इस स्थान में पर अक्सर जाते रहते हैं।

4 of 6
Suniel Shetty’s Khandala mansion - फोटो : सोशल मीडिया
इस विला के प्रवेश द्वार पर दो शेरों की मूर्तियां हैं। वहीं घर के अंदरूनी हिस्से को विंटेज टच के साथ डिजाइन किया गया है। फार्म हाउस में एक शानदार पूल के साथ एक बैकयार्ड भी है।
विज्ञापन

5 of 6
Suniel Shetty’s Khandala mansion - फोटो : सोशल मीडिया
घर एक बड़े बगीचे से घिरा हुआ है, जो हरियाली से भरा हुआ है। घर के कई क्षेत्रों में ये बैठने की जगह भी हैं, जहां आप बस आराम कर सकते हैं और अपनी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suniel Shetty’s Khandala mansion - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी बताते हैं कि कई साल पहले मैं अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए इस जगह पर आया था। तभी बेटे अहान शेट्टी ने इस क्षेत्र को विकसित करने की बात कही थी। जिसके बाद मैंने और मेरी पत्नी माना ने इस जमीन पर घर बनाने और पेड़ लगाने का फैसला किया। माना के माता-पिता की सिफारिश पर, हमें इस जगह का नाम 'जहान' रखने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें