लता मंगेशकर, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू
- फोटो : insta-jawaharlalnehru_india
1950 से 60 तक का दशक
इस समय लता जी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायिका बन गईं थीं। उन्होंने अनिल विश्वास, नौशाद अली, मदन मोहन, एसडी बर्मन, सी रामचंद्र, खय्याम सहित अपनी पीढ़ी के कुछ सबसे उल्लेखनीय संगीतकारों के साथ काम किया। उन्होंने महान पुरुष गायक किशोर कुमार से लेकर मोहम्मद रफी तक के साथ गाने गाए।
1963 में गाया ए मेरे वतन के लोगों
इस साल लता ताई ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने 'ए मेरे वतन के' गाना गाया। इस गाने को सुनकर जवाहर लाल नेहरू की आंखों में आंसू आ गए थे। यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था।