फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई विराट अनुष्का के रिसेप्शन की पहली झलक, देखें तस्वीरें

Thu, 21 Dec 2017 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद आज पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। आज शादी का रिसेप्शन रखा गया है, जिसका आयोजन दिल्ली के ताज होटल में है। आइए आपको बताते हैं रिसेप्शन की खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ANI
अनुष्का-विराट अपना रिसेप्शन दिल्ली के ताज होटल में दे रहे हैं। खास बात ये है कि उनके रिसेप्शन की पार्टी की सारी जिम्मेदारी वेडिंग प्लानर कंपनी 'वेडिंग सेलट' ने ली है। बता दें कि इस कंपनी ने  नवविवाहित जोड़े के इटली से वापस आते विराट-अनुष्का के साथ इस पार्टी की डील साइन कर ली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
virat-anushka - फोटो : PMO
बता दें कि इस वेडिंग प्लानर कंपनी का ये अब तक का सबसे बड़ा असाइनमेंट है जिसकी वजह से उन्होंने इस इवेंट को अनुष्का-विराट की शादी का गिफ्ट कहकर फ्री कर दिया है। इतना ही नहीं इस रिसेप्शन को ऑर्गनाइज करने के लिए कंपनी के 5 एग्जीक्यूटिव पहले ही मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 

4 of 5
खास बात ये है कि अनुष्का-विराट के अपने लोगों को भी इस वेडिंग प्लानर कंपनी की तरफ से साफ हिदायत हैं कि वो इस इवेंट को कवर करने के लिए कोई कैमरा अपने साथ न लाए। बता दें कि कैमरा कंपनी निकॉन ने इस शादी के खूबसूरत लम्हों को कैद करने के लिए 8 DSLRs  कैमरे भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट अनुष्का - फोटो : TWITTER
याद दिला दें कि अपने रिसेप्शन से एक दिन पहले ही अनुष्का-विराट ने खुद जाकर पीएम मोदी को अपने इस खास दिन के लिए न्योता दिया था। खबरों की मानें तो अनुष्का-विराट ने सबसे पहले अपनी शादी का इनविटेशन कार्ड सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान को दिया है। अनुष्का-विराट ने इसी महीने 11 तारीक को इटली में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी रचाई थी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें