फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में भी 'क्वीन' की तरह ही रहती हैं कंगना रणौत, यकीन ना हो तो मुंबई वाले घर की तस्वीरें देख लीजिए

Thu, 15 Apr 2021 11:00 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। अक्सर कंगना अपने किसी बयान के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने स्टाइल और फिल्मों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्में महिला प्रधान फिल्में होती हैं और कंगना अपने दम पर फिल्में हिट करना बखूबी जानती हैं। कंगना रणौत को अब तक चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन आज हम उनकी किसी फिल्म या उनके किसी बयान के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि आज हम अभिनेत्री के आलीशान घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। कंगना रणौत का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बना घर तो खूबसूरत है ही साथ ही मुंबई का घर भी उनका कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना ने मुंबई में 5 बीएचके का फ्लैट ले रखा है और उसे इतने अच्छे से सजाया है कि आप देखते रह जाएंगे। कुछ दिनों पहले कंगना ने फिल्म तेजस की टीम को घर पर बुलाया था और उसी वक्त ये तस्वीरें बाहर आई थी।
विज्ञापन

3 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीर - फोटो : Instagram
कंगना के आलीशान घर में लकड़ी के फ्लोर है, अलग रंगों के टाइल्स और बड़ी-बड़ी खिड़कियां है, जो उनके हिमाचल के घर की तरह ही दिखती है। 

4 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीर - फोटो : Instagram
अभिनेत्री के घर में एक शानदार डाइनिंग टेबल है, जिस पर करीब 14 लोग एकसाथ बैठ सकते हैं। अपने घर की सजावत को लेकर एक बार कंगना ने कहा था कि वो हमेशा से चाहती हैं कि उनका घर उनकी दादी मां  के घर की तरह दिखे। जिसमें पुरानी चीजें हो और लकड़ियों से सजावट हो।
विज्ञापन

5 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीर - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने अपने ड्राइंग रूम को भी काफी अच्छे से सजा रखा है। इसमें अलग-अलग रंग के सोफे रखे हुए हैं और दीवारों पर छोटी-छोटी चीजों से सजावट की गई है। 
विज्ञापन

6 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीर - फोटो : Instagram
कंगना के घर में पुरानी चीजों का खास कलेक्शन देखने को मिलेगा। उन्हें पुरानी चीजों का खास शौख है और वो अपने घर में इससे सजावट करती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीर - फोटो : Instagram
कंगना के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग मशहूर डिजाइनर ऋचा बहल ने की थी। ऋचा बहल फिल्म "क्वीन" के डायरेक्टर विकास बहल की पत्नी हैं। कंगना के घर का लुक बिल्कुल अलग है। घर के फर्नीचर और साज सज्जा की चीजें एकदम यूनिक हैं। सिर्फ मुंबई का ही घर नहीं उनका मनाली वाले घर में भी एंटिक चीजें देखने को मिलती है।
 
विज्ञापन

8 of 8
थलाइवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म तेजस और धाकड़ में भी नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें