फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 'शांति' बन घर-घर में मशहूर हुईं मंदिरा बेदी, तस्वीरों में देखिए कितना बदल गया लुक

Thu, 15 Apr 2021 10:17 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मंदिरा बेदी आज यानी 15 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। अपने अब तक के सफर में मंदिरा ने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अपनी वे फिटनेस और बेबाक बयानों से बिंदास एक्ट्रेस के रूप में जानी जाने लगीं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको मंदिरा बेदी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल साल 1972 को कोलकाता हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की। पढ़ाई खत्म करने के बाद मंदिरा बेदी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। मंदिरा बेदी ने 1994 में 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में मंदिरा बेदी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'शांति' सीरियल लंबे समय तक प्रसारित भी हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मंदिरा 'आहट', 'औरत', 'घर जमाई', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और '24' में जैसे चर्चित सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा मंदिरा बेदी ने क्रिकेट मैचों के लिए बतौर टीवी प्रेजेंटर का काम किया। मंदिरा बेदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से की थी।

4 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टिंग और होस्टिंग के बाद मंदिरा बेदी ने फैशन जगत में हाथ अजमाया। साल 2014 में मंदिरा ने लैक्मे फैशन शो में अपना साड़ी क्लेशन लॉन्च किया। अभिनय के अलावा मंदिरा बेदी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

14 फरवरी 1999 को उन्होंने फिल्ममेकर राज कौशल के साथ सात फेरे लिए। इसके 12 साल बाद मंदिरा ने बेटे को जन्म दिया। इतने साल बाद प्रेग्नेंसी के सवाल पर मंदिरा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैं 39 साल की थी तब मैंने एक बेटे को जन्म दिया। मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स ने मुझे प्रेग्नेंट नहीं होने दिया। मुझे डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। ये सब काफी  मुश्किल था, लेकिन मेरे पति ने मेरा बहुत साथ दिया।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें