उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
फिल्मी करियर की बात करें तो उर्मिला मातोंडकर ने बचपन में ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने सबसे पहले साल 1980 में फिल्म ‘जाकोल’ में अभिनय किया था। यह एक मराठी फिल्म थी, जिसके निर्देशक श्रीराम लागू थे। इसके बाद साल 1981 में उर्मिला ने हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘कलयुग’ था। साल 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ में उर्मिला के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। उर्मिला ने फिल्म ‘भूत’,‘दीवाना’,‘प्यार तूने क्या किया’,‘जुदाई’,‘सत्य’, ‘चाइना गेट’, ‘कुदरत’, ‘छोटा चेतन’, ‘कौन’, ‘जानम समझा करो’, ‘हम तुम पे मरते हैं’, ‘मस्त’, ‘दिल्लगी’ और ‘खूबसूरत’ जैसी तमाम फिल्मों अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के आइटम गाने पर डांस करते हुए देखा गया था।