फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrities Childhood Photos: इन 10 तस्वीरों में देखें आज की फिल्मी हस्तियों का बचपन, हो जाएंगे हैरान

Thu, 14 Nov 2024 10:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebrities Childhood Photos: बॉलीवुड के कई अभिनेता-अभिनेत्री आखिर बचपन में कैसे लगते होंगे। यह अक्सर उनके फैंस सोचते होंगे। आइए आज हम आपको इन 10 तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार्स के बचपन में ले चलते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड स्टार्स का बचपन - फोटो : इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सभी स्टार्स अपने बचपन में कैसे दिखा करते होंगे। यह अक्सर उनके प्रशंसक सोचते हैं। आइए आज हम आपको सलमान खान, आमिर खान, जान्हवी कपूर और शाहरुख की तस्वीरों के जरिए उनके बचपन के सफर पर ले चलते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
खुशी कपूर- बोनी कपूर-श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्तामा-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में खुशी काफी छोटी और क्यूट नजर आ रही हैं, जहां एक तस्वीर में बोनी कपूर खुशी के साथ खेतले नजर आ रहे हैं, तो वहीं श्रीदेवी अपने कंधों पर खुशी को उठाए मस्ती करती नजर आ रही हैं
विज्ञापन

3 of 10
श्रीदेवी-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इस खास तस्वीर में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जान्हवी दो चोटी में बेहद प्यारी दिख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ तस्वीर क्लिक करवा रही हैं।

4 of 10
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday, bhavanapandey
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के बचपन की तस्वीर में वह बेहद क्यूट दिख रही हैं। यह तस्वीर उस वीडियो से ली गई है, जो अनन्या की मां और चंकी पांडे की पत्नी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।  दो चोटी में अनन्या का यह लुक किसी को भी पल भर में दीवाना बना देगा।
विज्ञापन

5 of 10
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, सोशल मीडिया
इस तस्वीर में शाहरुख खान का बचपन नजर आ रहा है। शाहरुख खान जितने आज हैंडसम दिखते हैं उतने ही डैसिंग वो बचपन में भी दिखते थे। अपने बचपने में भी शाहरुख खान बेहद प्यारे और स्टालिश दिखा करते थे। बॉलीवुड के किंग की बचपन की इस तस्वीर को देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 10
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions, सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बचपन की यह तस्वीर बेहद प्यारी है। अपने बचपन की तस्वीर में आमिर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर खान की मुस्कान आज भी उनके बचपन जैसी ही क्यूट है।
विज्ञापन

7 of 10
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, सोशल मीडिया
बॉलीवुड दबंग सलमान खान की बचपन की तस्वीर में उनके एक्सप्रेशन देखकर यही लग रहा है कि वो बचपन में काफी शरारती रहे होंगे। हालांकि सलमान की हंसी आज भी बिल्कुल वैसी ही है, लेकिन भाईजान दिल के बेहद अच्छे और सच्चे इंसान हैं। वह अकसर लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं।

8 of 10
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी इस तस्वीर में उनके साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। अथिया ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में पति के एल राहुल के साथ बेहद खुश हैं।

9 of 10
सलमान खान-अलिजेह - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस तस्वीर में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह के साथ नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान की भतीजी और अतुल-अलवीरा अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह तस्वीर खुद सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
विज्ञापन

10 of 10
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को देखकर कोई भी एक सैकेंड में पहचान जाएगा की यह तस्वीर किस बॉलीवुड अभिनेत्री की है। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित अपने पंसदीदा काम को करती नजर आ रही हैं। माधुरी का पसंदीदा काम है डांस और सिर्फ डांस।Deepika Padukone Ranveer Singh: ज्योतिषियों की सलाह पर भारी पड़ा दीपिका रणवीर का प्रेम, जेन जी को दिखाई नई राह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें