अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में उम्दा प्रदर्शन कर रही है। अब हाल ही में, निर्देशक ने उस समय को याद किया, जब बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल काजोल और अजय देवगन एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हुए थे। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।