फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिन में ही '100 करोड़ी' हुई आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार', बना लिया यह नया रिकॉर्ड

Sun, 21 Jan 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Secret Superstar
आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीन में रिलीज होते ही छा गई है। चीन में फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 83 करोड़ रु. की कमाई की थी लेकिन फिल्म ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 108.64 करोड़ रु. की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान - फोटो : Zee Music Company
शुक्रवार को सीक्रेट सुपरस्टार चीन में रिलीज की गयी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 43.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन पहले दिन किया। सीक्रेट सुपरस्टार इस कलेक्शन के साथ चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी अव्वल नंबर बन गयी है। बताते दें कि सीक्रेट सुपरस्टार का ओपनिंग कलेक्शन दंगल से भी कहीं अधिक है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Aamir Khan
आमिर खान चीन में बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। हाल ही में आमिर ने कहा था कि चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को एक फिल्म में काम करते देखना एक मजेदार अनुभव होगा। सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर 2017 को देश में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

4 of 4
secret superstar
आमिर खान की फिल्में खासतौर पर चीन में सफलता हासिल करती रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार जी स्टूडियोज, आकाश चावला और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कश्मीर की जायरा वसीम प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होंने इसमें इंसिया नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसका सपना गायिका बनना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें