फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया कोरोना पीड़ितों के लिए मदद का हाथ, बोलीं- मुझे मैसेज करिए

Fri, 23 Apr 2021 06:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारों ने तो मदद का बीड़ा उठा लिया है। अभिनेता सोनू सूद तो लंबे समय से अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। वहीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी ऑक्सीजन की किल्लत देख मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक पहल की है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। हालांकि सुशांत की मौत के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं लेकिन वो बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। इस बीच रिया का यह पोस्ट खूब तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram- @rhea_chakraborty
रिया ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘मुश्किल दौर में एकता काम आती है, जिनकी भी आप मदद कर सकते हैं, जरूर कीजिए। मदद तो मदद होती है चाहे वह छोटी हो या बड़ी। यदि मैं किसी भी तरह की मदद कर सकती हूं तो मुझे जरूर मैसेज कीजिए, मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी। इस वक्त में अपना ध्यान रखिए, विनम्र बनिए, आपके लिए प्यार और भगवान सभी को शक्ति दें।’

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram- @rhea_chakraborty
हालांकि सुशांत के फैंस रिया को खास पसंद नहीं करते हैं। रिया की गतिविधियों पर अक्सर उन्हें ट्रोल ही किया जाता है। बीते दिनों भी रिया मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं जिसके बाद सुशांत के फैंस ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया था कि मैडम अब किसके पैसे पर घूमने जा रही हो, अब किसकी जान लोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram- @rhea_chakraborty
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें