सैफ अली की फिल्म 'शेफ' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ो ने फिल्म की टीम को निराश कर दिया है। फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई जानने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का...
विज्ञापन
2 of 5
Chef
यूं तो फैंस को सैफ अली खान की फिल्म का काफी समय से इंतजार था लेकिन उन्होंने शायद सैफ को इस रोल में पसंद नहीं किया। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए 1.05 करोड़ रुपए ही कमाए थे वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में 2.40 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
#Chef shows limited growth on Day 2... 2-day total is extremely poor... Fri 1.05 cr, Sat 1.35 cr. Total: ₹ 2.40 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 8, 2017
विज्ञापन
3 of 5
chef
हालांकि इस धीमी शुरुआत के बाद भी मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर बढ़िया प्रदर्शन करेगी। लेकिन हम आपको बता दें कि अगर फिल्म का वीकेंड पर प्रदरेशन अच्छा नहीं रहा तो ये फिल्म इस साल की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो जाएगी।
4 of 5
Chef
इससे पहले सैफ अली खान फिल्म रंगून में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई थी। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत और शाहिद कपूर थे। खैर इससे तो ये साफ है कि सैफ अली खान के लिए साल 2017 बढ़िया साबित नहीं हुआ है।
सैफ अली खान की इस फिल्म को देश भर में 1570 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है वही कुल मिलाकर फिल्म को दुनिया भर में 1897 स्क्रीन्स मिली हैं। बात करें इससे पहले रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' को इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।