एक्टिंग से लेकर सिंगिंग तक हाथ आजमाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब कल्पना चावला पर बन रही बायोपिक में नया हुनर तराशती नजर आने वाली हैं। जी हां प्रियंका इस फिल्म में एक्टिंग और सिंगिंग से अलग एक नया काम करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 4
priyanka chopra
ये तो पहले ही साफ हो गया था कि प्रियंका कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। अब बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म को प्रोड्यूज करेंगी।
विज्ञापन
3 of 4
priyanka chopra
इसके साथ फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म में कल्पना चावला का किरदार भी प्रियंका चोपड़ा ही निभाएंगी। इससे पहले भी प्रियंका मैरी कॉम की बायोपिक में काम कर चुकी हैं।
आपको बतातं चलें कि प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' के सीजन 3 के फिलहाल इटली रवाना हो चुकी हैं। इस बार के सीजन में सिर्फ 13 ऐपिसोड दिखाए जाएंगे। जबकि इस शो के पहले दो सीजन में 22 ऐपिसोड दिखाए गए थे।