धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ का सोमवार को आधिकारिक एलान हो गया। ‘अमर उजाला’ ने 8 जुलाई को ही इस फिल्म के बारे में खबर प्रकाशित करके बताया था कि करण जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के की चर्चित फिल्म ‘धड़क’ बनाने वाले निर्देशक शशांक खेतान की अगली फिल्म का एलान जल्द होने वाला है। विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे शशांश को अब टाइगर श्रॉफ का करियर उबारने की जिम्मेदारी मिली है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन के तौर पर रश्मिका का नाम भी फाइनल है। जल्द ही उनके नाम का एलान भी होने वाला है। टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही है।