करिश्मा तन्ना
उन्होंने कहा, “जब मैं पैदा हुई थी, मेरी मम्मी ने एक हफ्ते तक मेरा चेहरा नहीं देखा था। मेरे पापा एक महीने तक मुझे देखने नहीं आए क्योंकि दूसरी भी लड़की ही हुई, जब मेरी मां ने मुझे बताया तो मेरा दिल टूट गया। ऐसा नहीं है कि मेरे पिता मुझसे प्यार नहीं करते थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि उनकी दूसरी संतान भी एक लड़की थी और परिवार का दबाव था, इसलिए वह मुझसे मिलने नहीं आए, लेकिन इस बात ने मुझे अंदर से भी तोड़ दिया।''