हरमन बावेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'स्कूप' में हरमन ने जेसीपी हर्षवर्धन श्रॉफ का रोल अदा किया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। वर्ष 2008 में डेब्यू करने वाले हरमन को अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोरने में करीब 15 वर्ष का समय लगा है। बता दें कि 'लव स्टोरी 2050' के बाद हरमन ने कुछ और फिल्मों में काम किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता न मिलने पर उन्होंने एक्टिंग ही छोड़ दी। फिल्मों की विफलता के साथ-साथ इसके लिए वह मीडिया को जिम्मेदार मानते हैं।