फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'गदर 2'-'ओएमजी 2' की होगी टक्कर और तय तारीख पर नहीं रिलीज होगी द वैक्सीन वॉर, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 09 Jun 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ओएमजी 2, गदर 2, द वैक्सीन वॉर - फोटो : social media
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेता की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म का पहला पार्ट फैंस को खासा पसंद आया था। अब ओएमजी 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बता दी है। तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज हो रही है। 
OMG 2: 'गदर 2' को टक्कर देगी अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2', इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा, अनिल शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गदर 2 से बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर अनिल शर्मा अक्सर किस्सागोई करते हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। बता दें कि सलमान खान ने अनिल शर्मा के साथ साल 2010 के दौरान फिल्म वीर में काम किया था। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अनिल शर्मा ने दोनों ही कलाकारों की तारीफ की। साथ ही, बताया कि दोनों ही स्टार्स का फोकस सिर्फ अपने काम पर रहता है। 
Salman Khan: एक बार में कितनी शराब पी लेते हैं सलमान खान? गदर के डायरेक्टर ने साझा किया अपना अनुभव

4 of 11
विक्रम और कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता विक्रम भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विक्रम ने दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं। अब विक्रम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी  कृष्णा भट्ट को लेकर। खबर यह आ रही है कि विक्रम की बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Krishna Bhatt: विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा बनने जा रही हैं दुल्हन, इस तारीख को बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

विज्ञापन

5 of 11
विवेक अग्निहोत्री, द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बीते साल निर्देशक की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर ताबड़तोड़ कमाई की थी। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का दर्द दिखाया गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद विवेद अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर नाम से फिल्म का एलान किया था। उन्होंने 15 अगस्त 2023 के मौके पर फिल्म को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 
The Vaccine War: तय तारीख पर नहीं रिलीज होगी 'द वैक्सीन वॉर', विवेक अग्निहोत्री ने दशहरा 2023 तक किया पोस्टपोन
विज्ञापन

6 of 11
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘लस्ट स्टोरीज’ के बाद अब इसका दूसरा भाग जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाला है। इस फिल्म में नौ शानदार अभिनेता, चार मशहूर निर्देशक और चार नई कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेगी। हाल ही में, नेटफ्लिक्स ने इस एंथोलॉजी का टीजर जारी किया है, जिसमें अलग-अलग किरदारों के कई शेड्स लोगों को देखने को मिलेंगे। अब विजय ने फिल्म में अपने किरदार का भी खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में अभिनेता का किरदार कैसा है।
Lust Stories 2: ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में इस किरदार में नजर आएंगे विजय वर्मा, रिलीज से पहले अभिनेता का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

7 of 11
ब्लडी डैडी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म फैंस को खासा पसंद आ रही है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ डायना पेंटी भी हैं। ब्लडी डैडी को जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम किया है, जिससे यह फिल्म लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अब इस फिल्म की फ्री स्ट्रीमिंग पर विवेक अग्निहोत्री ने सवाल उठाया है। 
Vivek Agnihotri: 'ब्लडी डैडी' की फ्री स्ट्रीमिंग पर भड़के विवेक, कहा-  बॉलीवुड अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा

8 of 11
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों ने बीते महीने सगाई कर ली है और अब वह शादी की तैयारियों में जुटे हैं। खबरें हैं कि राघव और परी ने भी अन्य सितारों की तरह अपने वेडिंग डेस्टिनेशन का रूख राजस्थान की तरफ मोड़ा है। कहा जा रहा है दोनों उदयपुर के एक पैलेस में शादी कर सकते हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी उदयपुर के पैलेस में शादी की थी। 
Raghav Parineeti Wedding: राघव-परी को पसंद आया उदयपुर का यह लग्जरी होटल, नवंबर तक हो सकती है शादी

9 of 11
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हॉलैंड को पहली बार मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आने के बाद साल 2019 में टॉम को मेन लीड की तरह फिल्म 'स्पाइडरमैन-फार फ्रॉम होम' में लोगों के सामने पेश किया गया था। साल 2016 से शुरू हुआ यह सफर अब ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है कि मशहूर लेखक और हास्य कलाकार डोमिनिक हॉलैंड के बेटे टॉम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं।  अपने इस एलान से उन्होंने सभी को चौंका दिया है।
Tom Holland: एक्टिंग से ब्रेक लेने जा रहे हैं 'स्पाइडर मैन' फेम टॉम हॉलैंड, फैसले के पीछे बताई यह बड़ी वजह

10 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'पठान' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। फिल्म से जहां एक तरफ शाहरुख खान पूरे चार साल बाद वापसी करने जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ वह भरपूर एक्शन करते दिखाई देने वाले थे। ऐसे में फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित थे, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने देश में ही नहीं विदेश में भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। भारत में यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। भारत समेत अलग-अलग देशों में धमाल मचाने वाली 'पठान' अब रूस और सीआईएस देशों में डब वर्जन में रिलीज होने जा रही है।
Pathaan: अब दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगा 'पठान', रूस समेत कई देशों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

11 of 11
जैकी श्रॉफ- आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से 58 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एएनआई के अनुसार, आरोपी एलन फर्नांडिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Ayesha Shroff: जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें