बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों मुश्किल में हैं। उन पर एक स्कूल से धोखाधड़ी का इल्जाम है। अमीषा की वादाखिलाफी से दुखी स्कूल प्रबंधन ने अमीषा को कोर्ट में घसीट लिया है।
विज्ञापन
स्कूल का पैसा लेकर चंपत हुईं अमीषा पटेल
2 of 8
वारासी के चौबेपुर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के निदेशक तरुण रुपानी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से शिकायत में बताया कि कहा कि 18 दिसंबर 2015 को उनके स्कूल का वार्षिक उत्सव था। इसके लिए अमीषा को मुख्य अतिथि बनाने का फैसला किया गया। इसके लिए अभिनेत्री के मैनेजर से संपर्क किया गया तो बात बन गई।
विज्ञापन
स्कूल का पैसा लेकर चंपत हुईं अमीषा पटेल
3 of 8
- फोटो : gettyimages
स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अमीषा पटेल से उनके मैनजर कुनाल गुमर व अनिल जैन से संपर्क किया गया। अमीषा की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन लाख रुपये और हवाई यात्रा का टिकट के अलावा लग्जरी होटल में ठहरने के इंतजाम को कहा। प्रबंधन इसके लिए मान गया।
स्कूल का पैसा लेकर चंपत हुईं अमीषा पटेल
4 of 8
- फोटो : gettyimages
स्कूल प्रबंधन ने अमीषा के मैनेजर द्वारा बताए गए बैंक खाते में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच तीन लाख रुपये जमा कराए। होटल व हवाई यात्रा के टिकट पर पचास हजार रुपये अलग से खर्च हुए। स्कूल प्रबंधन व छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे। 18 दिसंबर को अमीषा को लेने के लिए स्कूल प्रबंधन एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
स्कूल का पैसा लेकर चंपत हुईं अमीषा पटेल
5 of 8
- फोटो : gettyimages
विमान तो आया लेकिन बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल नहीं आईं। फोन पर संपर्क किया गया तो दोनों मैनेजर टाल-मटोल करते रहे। स्कूल प्रबंधन ने अपने रुपये मांगे तो इस पर भी दोनों उन्हें घुमाते रहे।
विज्ञापन
स्कूल का पैसा लेकर चंपत हुईं अमीषा पटेल
6 of 8
- फोटो : gettyimages
हिन्दुस्तान टाइम्म के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने अमीषा पर रुपये लेने के बाद भी कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया है। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
स्कूल का पैसा लेकर चंपत हुईं अमीषा पटेल
7 of 8
- फोटो : gettyimages
इस मामले में अगर अमीषा पर धोखाधड़ी साबित होती है तो उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
स्कूल प्रबंधन इस बात से भी दुखी हैं कि बच्चों की अभिनेत्री से मिलने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। दूसरी तरफ कार्यक्रम बाधित हुआ और साढ़े तीन लाख से ज्यादा रुपये खर्च हुए।