फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: दिलीप कुमार की नातिन की आज हो रही शादी, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में जमकर नाचीं सायरा बानो

Sat, 09 Mar 2019 06:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
दिलीप कुमार और सायरा बानोकी नातिन सायशा सहगल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह तमिल एक्टर आर्य से आज (9 मार्च) शादी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्य और सायशा मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी हैदराबाद में हो रही है। जिसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जाएगा। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं। वह अपने होने वाले पति आर्य से फिल्म 'गजिनीकांत' के दौरान मिली थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bollywood actress
शादी से पहले कपल ने एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त, आदित्य पंचोली और खुशी कपूर ने इस सेलिब्रेशन का जमकर लुत्फ उठाया। सायशा ने इस सेलिब्रेशन में पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस दौरान सायशा शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट के एक गाने मौजा ही मौजा पर नाचीं। वहीं, डीजे डांस फ्लोर पर अभिनेत्री सायरा बानों भी ठुमके लगाती दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
बता दें कि सायशा और आर्य की अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट केवी आनंद और प्रोड्यूस लायका प्रोडक्शन कर रहा है। सायशा सहगल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज हुई तेलगु फिल्म 'अखिल' से की थी। जिसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म शिवाय में 2016 में नजर आई थीं।

4 of 5
bollywood
इसके बाद सायशा ने तमिल इंडस्ट्री में 2017 में कदम रखा। वह कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सायशा सहगल एक्टर और प्रोड्यूसर सुमित सहगल और एक्ट्रेस शाहीन बानो की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
शाहीन बानो सायरा बानो की भतीजी है। आर्य ने तमिल सिनेमा में 2005 डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलगु फिल्म में वरुडु में अल्लू अर्जुन के अपोजिट विलेन के रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें