आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) के हिट होते ही एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने अपने लुक में बदलाव किया। सयानी ने अपने इस बदले हुए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में सयानी बाल्ड लुक में नजर आईं। कहा जा रहा है कि सयानी ने अपने लुक में बदलाव अगली फिल्म के लिए किया है। हालांकि सयानी ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने बाल्ड लुक में तस्वीर शेयर की हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस बाल्ड लुक में तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। जानिए कौन-कौन सी एक्ट्रेस बाल्ड लुक में फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Sayani Gupta
- फोटो : Social Media
सयानी गुप्ता की गिनती बॉलीवुड के उन फाइन एक्टर्स में होती है जो ट्रेंड से थोड़ा हटकर काम करते हैं। वो अपने रोल्स को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और कई सारी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरती हैं। सयानी का ये नया लुक एक बार फिर से उनके फैंस को हैरान कर सकता है। एक्ट्रेस के लुक को देखकर कई लोग समझ रहे हैं होंगे वो सच में बाल्ड हो गई हैं। दरअसल, सयानी ने इस लुक के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया है। सयानी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए सयानी ने लिखा- 'अपने हेयरस्टाइलिस्ट को निकाल दिया'।
विज्ञापन
3 of 13
nafisa ali
- फोटो : instagram
नफीला अली कैंसर से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर नफीसा अक्सर तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नफीसा ने इंस्टाग्राम पर अपने बाल्ड लुक की तस्वीर शेयर की थी।
4 of 13
sonali bendre
- फोटो : file photo
सोनाली बेंद्रे ने न्यूयॉर्क में कैंसर के इलाज के दौरान बाल्ड लुक की तस्वीर शेयर की थी। सोनाली ने इलाज के चलते सिर मुंडवा लिया था। सोनाली के बाल अब बड़े हो गए हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
5 of 13
tahira kashyap
- फोटो : instagram
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) कैंसर से जूझ रही हैं। इलाज के दौरान ताहिरा को सिर मुंडवाना पड़ा था। ताहिरा ने बेहिचल बाल्ड लुक की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही हौसला दिखाते हुए पहली बार रैंप वॉक किया था। हालांकि अब उनके बाल आ गए हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Pushtiie Shakti
- फोटो : file photo
टीवी सीरियल 'हम पांच' के दूसरे सीजन में काम कर चुकी एक्ट्रेस पुष्टि शक्ति ने भी बाल्ड लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए पुष्टि ने लिखा था- 'अप्रैल..नया महीना..नई मैं....सिर शेव करवा लिया।'
विज्ञापन
7 of 13
Shabana Azmi
- फोटो : file photo
फिल्म 'वॉटर' के लिए एक्ट्रेस शबाना आजमी को अपने बाल गंवाने पड़े थे। यह फिल्म विधवाओं के जीवन पर आधारित थी।
8 of 13
Nandita Das
- फोटो : file photo
फिल्म 'वॉटर' में ही मंझी हुई एक्ट्रेस नंदिता दास ने भी अपना सिर मुंडवाया था।
9 of 13
lisa ray
- फोटो : file photo
शबाना और नंदिता के बाद एक्ट्रेस लीजा रे भी फिल्म वॉटर के लिए बाल हटवाने पड़े थे। फिल्म में वह विधवा के लीड रोल में थी। फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में हुई थी।
10 of 13
Tanuja
- फोटो : file photo
इस कड़ी में एक्ट्रेस तनुजा का भी नाम आता है। वह फिल्म 'पित्ररुन' के सिर मुंडवाया था।
11 of 13
Tanvi Azmi
- फोटो : file photo
संजयलीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में एक्ट्रेस तनवी आजमी ने जबरदस्त अभिनय किया और किरदार में ढलने के लिए उन्हें गंजी होना पड़ा। उन्होंने फिल्म में मराठा विधवा का रोल किया जो रणवीर सिंह की मां बनी हैं।
12 of 13
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैरीकॉम' में रोल में ढलने के लिए असल में गंजी हुई थीं।