फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अभिनेत्री सायका कांडा का निधन और भाजपा पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 21 Dec 2021 07:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सायका कांडा, जया बच्चन - फोटो : Social Media
आइडली प्राइड, स्टार ब्लेज़र्स 2202 और कन्वीनियंस स्टोर बॉयफ्रेंड्स में वॉयस-ओवर के लिए मशहूर जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है, उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। वह महज 35 साल की थीं। बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन उसने साजिश से भी इनकार नहीं किया है। सयाका के पब्लिसिस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री सयाका कांडा हादसे का शिकार हो गई हैं। सयाका कांडा की18 दिसंबर, रात नौ बजे अचानक मौत हो गई। हम ऐसी खबर उनके फैंस को देते हुए बहुत दुखी हैं। हमारे लिए भी इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन ये सच है कि सयाका अब हमारे बीच नहीं हैं। कृपया उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।'
 
Sayaka Kanda Dies: अभिनेत्री सयाका कांडा की होटल की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक




 
विज्ञापन

2 of 10
जया बच्चन का गुस्सा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की 'लाल टोपी' वाली टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि केवल 'लाल टोपी' ही उन्हें जवाबदेह ठहराएगी। अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि भाजपा विपक्ष पर लगातार हमला इसलिए कर रही है क्योंकि वह आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों से डरी हुई है। बीजेपी पर हमला करते हुए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि "किसी दिन लाल टोपी ही उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।" इस दौरान पनामा पेपर्स मामले में उनकी बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बारे में पूछने पर उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "डूबते जहाज का क्या होता है? सबसे पहले कौन दौड़ता है? ठीक यही यहां हो रहा है। वे (भाजपा) यूपी चुनाव से डरे हुए हैं।"
 
Jaya Bachchan: भाजपा पर फिर बरसीं जया बच्चन, कहा- लाल टोपी ही एक दिन आपको कोर्ट में घसीटेगी






 
विज्ञापन

3 of 10
जब खुली किताब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज कपूर और सौरभ शुक्ला, हिंदी सिनेमा के दो प्रतिष्ठित कलाकार हैं। दोनों के अभिनय के करोड़ों प्रशंसक हैं। और, दोनों इंसान भी बेहतरीन रहे हैं। अब दोनों एक साथ एक फिल्म में हैं। एक कैमरे के पीछे, दूसरा कैमरे के आगे। पंकज कपूर मुनाफे में इसलिए हैं कि उनको डिंपल कपाड़िया के तौर पर परदे का नया जोड़ीदार मिला है। मुनाफा सौरभ शुक्ला का भी है कि वह फिल्म के निर्देशक हैं और उनकी सोच को मदद मिली है अप्लॉज एंटरटेनमेंट से। ये फिल्म सौरभ शुक्ला के इसी नाम के एक नाटक पर आधारित है। फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के साथ समीर सोनी, नौहीद सेरुसी और अपारशक्ति खुराना भी दिखाई देंगे।
 
Jab Khuli Kitaab: सौरभ शुक्ला को मिला पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया का साथ, बतौर निर्देशक पूरी की अपनी नई फिल्म



 

4 of 10
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों क्वारंटीन है। ऐसे में वह परिवार से दूर अपने दिन काट रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री के बड़े बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाया गया। लेकिन, इस खास मौके पर अभिनेत्री अपने परिवार के साथ शामिल नहीं हो पाईं। इस मौके पर बहन सारा अली खान और पिता सैफ अली खान ने तैमूर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था। इस सेलिब्रेशन के बाद अभिनेत्री से इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा करीना कपूर की भाभी और अभिनेत्री सोहा अला खान ने भी पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट में सोहा ने तब कब फोटो शेयर की जब उन्होंने पहली तैमूर को अपनी गोद में लिया था। इसके साथ ही उन्होंने एक और फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।  
 
सोशल मीडिया: परिवार को याद कर रहीं कोरोना संक्रमित करीना कपूर, सोहा अली खान के पोस्ट पर लिखी यह बात





 
विज्ञापन

5 of 10
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal
मिर्जापुर फेम अभिनेत्री रसिका दुग्गल सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में एक हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर लोगों में दिलों में जगह बनाने वालीं रसिका की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। रसिका ने कम ही समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। मशहूर प्राइम सीरीज मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आईं रसिका के अभिनय की लोगों ने भी काफी तारीफ। सीरीज में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी का उनका रोल लोगों को पसंद आया है। इस वेब सीरीज ने सही मायने में रसिका को एक अलग पहचान दिलाई। बीना त्रिपाठी के बोल्ड करिदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस कई बोल्ड सीन भी दिए।
 
खुलासा: बिना बताए कई फिल्मों से रिप्लेस हुए अभिषेक बच्चन, बड़े कलाकारों के लिए फंक्शन में छोड़नी पड़ी कुर्सी





 
विज्ञापन

6 of 10
Top 10 Web Series - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 जाने को है। देसी विदेशी ओटीटी ने साल भर खूब दम लगाया। डाउनलोड बढ़ाने के लिए तरह तरह के टोटके किए। एमएक्स प्लेयर ने एक अरब डाउनलोड का दम ठोंका। तो नेटफ्लिक्स ने भी साल के आखिर तक आते आते अपनी कीमत गिरा ली। प्राइम वीडियो को अपनी ई कॉमर्स सेवाओं का भरोसा है। सोनी लिव पर कहानियां अच्छी आती दिखीं। जी5 का भविष्य अपनी कंपनी के भविष्य के साथ ही जुड़ गया है। वूट सेलेक्ट भी कंपटीशन में है। उसकी अपनी अलग पहचान खास बन नहीं पाई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ने इस साल बार बार चौंकाया। इन तमाम ओटीटी पर रिलीज होने वाली तमाम वेबसीरीज को देखकर आपके लिए किस सीरीज पर समय खर्च करना सही है और किस पर नहीं, ये मैं साल भर बताता रहा। अब साल के आखिरी पखवाड़े में चलिए आपको फिर बताता हूं उन 10 बेस्ट हिंदी वेब सीरीज के बारे में जिन्हें आप चाहें तो सर्दियों की छुट्टियों में फिर से बिंज वॉच कर सकते हैं।
 
2021 Best Web Series: गुजरते साल की ये हैं 10 बेस्ट हिंदी वेब सीरीज, चोटी पर रहीं ये तीन दिलचस्प कहानियां


 
विज्ञापन

7 of 10
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पनामा पेपर लीक मामले में नाम आने के बाद अब उनकी पुत्रवधु ऐश्वर्या राय बच्चन पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ जांच एजेंसी प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। ईडी से समन मिलने के बाद, कल ही जांच एजेंसी के दिल्ली स्तिथ दफ्तर पर हाजिर हुई ऐश्वर्या से लगभग छह घंटे की लंबी पूछताछ हुई। बता दें, ऐश्वर्या पर ‘ईडी’ ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम ‘फेमा’ के तहत नियम का उल्लंघन कर विदेशों में धन जमा करने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण के चलते ऐश्वर्या फिर सुर्खियों में हैं। वहीं, फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म्स और प्रोजेक्ट्स को सर्च कर रहे हैं। जानिए, अगले साल रिलीज होने वाली ऐश्वर्या राय की संभावित फिल्मों के बारे में, जिसमें वे अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं।
 
Aishwarya Rai: आरोपों के बाद फिर सुर्खियों में ऐश्वर्या, आने वाले साल में इन किरदारों में दिखेंगी अभिनेत्री




 

8 of 10
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा तन्ना ने मंगलवार (21 दिसंबर) को अपना 38वां जन्मदिन मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके मंगेतर ने उनके लिए इस दिन को खास बनाया है और उन्होंने इस पोस्ट के जरिए उनका शुक्रिया अदा किया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर करिश्मा ने अपने जन्मदिन के केक के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने मंगेतर वरुण को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पीनेस, थैंकू वी' करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण के जन्मदिन की पोस्ट को साझा करते हुए दिल बनाया है। वरुण ने करिश्मा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की जिसमें वह सेल्फी के लिए पोज देते हुए उनके माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे लव।" बता दें कि करिश्मा और वरुण गोवा में जन्मदिन की छुट्टी पर हैं। 
 
Karishma Tanna Birthday: करिश्मा ने मंगेतर बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ मनाया जन्मदिन, साझा की खूबसूरत तस्वीरें







 

9 of 10
प्रियंका और उनकी मां डॉ मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का कामयाब सफर तय किया है। जल्द ही वे कीनू रीव्स के साथ ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में नजर आएंगी। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक तस्वीर साझा कर इमोशनल करने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "इस उपलब्धि के रास्ते पर चलते हुए आपने जो समर्पण दिखाया है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं। आपने हर पग पर सफलता हासिल पाई है। मैट्रिक्स के लॉन्च और आपके आगामी कल के सभी प्रयासों के लिए  शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई।" 
 
Priyanka Chopra: प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बेटी के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- आपने हर मुकाम हासिल की है




 
विज्ञापन

10 of 10
India's Got Talent - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पोर्न फिल्मों के मामले में गिरफ्तार हो चुके बिजनेसमैन राज कुंद्रा के इस मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही परिवार द्वारा उन्हें दोषी मान लेने के बयान के अगले ही दिन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शिल्पा शेट्टी के अगले शो की तारीख का ऐलान कर दिया है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होने के अगले दिन यानी 15 जनवरी को शिल्पा शेट्टी देश भर से मुंबई मे जुटे अलग अलग हुनरमंदों को जज करती नजर आएंगी। उनके साथ इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री किरण खेर भी होंगी, जो लंबी बीमारी के बाद स्वस्थ हो चुकी हैं और अब कैमरे का सामना फिर से करने को तैयार हैं। किरण खेर के प्रशंसक उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
राज कुंद्रा के बयान के अगले दिन ही आई शिल्पा के नए शो की तारीख, इस शाम से सजेगी ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की महफिल


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें