फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच छुट्टियों पर रवाना हुए आलिया-रणबीर, मीडिया को देख दोनों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Fri, 10 May 2019 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : viral bhayani
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलेआम कुछ ना कहें लेकिन दोनों के बीच नजदीकियों को देखकर उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगती है। रणबीर-आलिया एक बार फिर से साथ में स्पॉट किए गए हैं। पहले जहां दोनों को चोरी-छुपे मिलते देखा गया तो वहीं अब मीडिया के सामने एक साथ आने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर-आलिया लंदन के लिए रवाना हुए हैं। मीडिया को देखते ही आलिया, रणबीर की किसी बात पर खूब हंसती नजर आ रही हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों जल्द यूरोप में छुट्टियां बिताने के लिए जाएंगे। जहां वो इटली के लेक कोमो भी घूमेंगे। बता दें कि इसी जगह पर अनुष्का और विराट ने शादी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
ऐसी अटकलें हैं कि ऋषि कपूर के ठीक होते ही इन दोनों की शादी की प्लानिंग को आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ऋषि कपूर के दोस्त ने पोस्ट करके बताया था कि वो अब कैंसर मुक्त है। वहीं रणधीर कपूर का भी बयान आया था। इस पर रणधीर ने कहा था कि ऋषि दो महीने बाद भारत वापस आ सकते हैं। 

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : viral bhayani
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है कि रणबीर और आलिया बीते कुछ समय से काफी बिजी हैं। यह दोनों छुट्टी पर लेक कोमो निकलने वाले हैं। वहां पर यह दोनों यूरोप की कई जगहों पर घूमेंगे और कुछ समय बाद वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। सुपर नैचुरल विषय पर बनी ये फिल्म पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन वीएफएक्स का काम पूरा नहीं होने के चलते इसे अगले साल गर्मियों में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें