लाइफ ओके के पॉपुलर क्राइम शो 'सावधान इंडिया' को दर्शक खूब पसंद करते थे। शो की टीआरपी भी जबरदस्त थी। लेकिन अचानक इस शो के बंद होने की खबर आने से फैंस को झटका लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सावधान इंडिया
इतना ही नहीं इस शो के बंद होने से 800 लोग बेरोजगार हो गए हैं। यही लोग इस शो को मिलकर बनाते थे। रातों-रात बेरोजगार होने से इन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 5
सावधान इंडिया
खबरों की मानें तो अचानक इतने बड़े स्टाफ से कह दिया गया कि कल से मत आना। इस शो को समय-समय पर एक्टर सुशांत सिंह और कविता कौशिक जैसे बड़े स्टार होस्ट करते थे।
4 of 5
सावधान इंडिया
हैरानी की बात तो यह है कि शो के होस्ट सुशांत सिंह को भी अपने आखिरी दिन के शूट तक नहीं पता था कि यह बंद होने वाला है। स्टार में डिज्नी के आने से सब कुछ उल्टा हो गया।
शो के कास्ट और क्रू अभी तक सदमे में हैं। लोग सोच-सोच कर परेशान हैं कि आखिर डिज्नी ने ऐसा फैसला कैसे ले लिया। लोगों को अब यह भी उम्मीद नहीं है कि चैनल उन्हें उनके बकाया पैसे भी लौटाएगा।