फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: अहमदाबाद की सड़कों पर कार्तिक आर्यन के पीछे भागते नजर आए फैंस, वीडियो देख आप भी होंगे हैरान

Sat, 29 Oct 2022 12:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कूल अंदाज के लिए भी पसंद किए जाते हैं। बीते दिनों, अभिनेता ने 'भूल भुलैया 2' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब कार्तिक अपनी नई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इन दिनों कार्तिक अहमदाबाद में हैं यहां पर अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन यहां पर अभिनेता को देखकर फैंस पागल हो गए हैं, जिसकी एक झलक खुद कार्तिक ने दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अहमदाबाद की गलियों का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिन के पीछे भारी संख्या में लोग भाग रहे हैं। इस दौरान सभी की जुबां पर बस एक नाम है और वो 'कार्तिक-कार्तिक' है। इस मौके पर कार्तिक आर्यन के चेहरे पर एक लंबी स्माइल है लेकिन इस भीड़ को संभालना अभिनेता की सिक्योरिटी के लिए काफी मुश्किल होता हुआ भी दिख रहा है। वहीं, आखिर में कार्तिक आर्यन भी अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhath Puja 2022: अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी नहाय-खाय की बधाई, यूजर्स बोले- 'लल्लनटॉप'
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'आपका प्यार।' फैंस भी कार्तिक के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप डिजर्व करते है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग आपके लिए पागल है।' इसी तरह के और भी कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख

विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक आर्यन सेल्फ मेड इंसान हैं। वह फैंस के साथ कनेक्ट होने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। इतना ही नहीं, फैंस के साथ कार्तिक के कई वीडियोज भी वायरल हुए हैं। बीते दिनों एक इवेंट में कार्तिक आर्यन को देख एक फैन रो पड़ी थी, जिसके बाद अभिनेता ने उस लड़की को गले लगाकर चुप करवाया था। इतना ही नहीं, कार्तिक के फैंस का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें दो लड़कियां कार्तिक के घर के बाहर चिल्लाती दिखी थीं, जिसके बाद अभिनेता ने बाहर आकर उन दोनों लड़कियों से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें