जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह बनी थीं रूपा
एक बातचीत के दौरान जीनत अमान ने इस फिल्म में अपने किरदार रूपा के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'एक दिन जब हमारा शूट खत्म हो गया, तब मैंने रूपा के रोल में जाने की कोशिश की। मैंने घाघरा-चोली पहना और अपने फेस को एक साइड से जला हुआ दिखाने के लिए टिश्यू पेपर लगा लिया। मैंने वह सब किया, जिससे मैं रूपा को प्रस्तुत कर सकूं। इसके बाद मैं राज कपूर जी से मिलने पहुंची। वहां मैं गेट पर रुक गई, जब गार्ड ने मुझसे पूछा कौन? तो मैंने कहा,राज जी से कहिए रूपा आई है।'