भारतीय सिनेमा के महान और दिवंगत फिल्म निर्माता सत्यजीत रे एक महान लेखक, कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता, गीतकार, कॉस्ट्यूम डिजाइनर थे। कला और साहित्य से जुड़े एक रचनात्मक परिवार में जन्मे, सत्यजीत रे ने एक विज्ञापन एजेंसी से अपना करियर शुरू किया था। सत्यजीत रे को उनकी पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा को वैश्विक सुर्खियों में ला दिया था। आज सत्यजीत रे की 101वीं जन्मतिथि है। इस मौके पर हम इस आर्टिकल में उनके जीवन की कुछ शानदार फिल्में आपको बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर भी मौजूद हैं।