जूही चावला की सुर्खियों से पुरानी यारी रही है। वह फिल्में करें ना करें, सुर्खियां वह बनाती रहती हैं। बीते साल महिला दिवस पर उन्हें लेकर अमेजन प्राइम वीडियो ने एक वेब सीरीज की घोषणा की थी। उस वेब सीरीज का पहला लुक अब सामने भी आ गया है। सीरीज में जूही के साथ आयशा जुल्का और सोहा अली खान भी हैं और इसका नाम रखा गया है, ‘हुश हुश’। सीरीज में बीते दिनों की इन तीन मुख्य अभिनेत्रियों के साथ करिश्मा तन्ना, शहाना गोस्वामी और कृतिका कामरा जैसी मौजूदा दौर की चर्चित अभिनेत्रियां के भी अहम किरदार बताए जाते हैं। जूही चावला की पहली हिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने हाल ही में अपनी रिलीज के 34 साल भी पूरे किए। जूही चावला की वेब सीरीज ‘हुश हुश’ को लेकर उनके प्रशंसक काफी बेचैन हैं। सीरीज की रिलीज तारीख घोषित होने में अभी वक्त है, तब तक के लिए आपको बताते हैं जूही के वो किस्से, जिन्होंने अपने समय में मुंबई में खूब हलचल मचाई थी...