फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satya prem Ki Katha:हॉरर कॉमेडी के बाद अब प्यार का जादू चलाएंगे कार्तिक, इस दिन रिलीज होगी 'सत्य प्रेम की कथा'

Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' का स्वाद चखा है और एक बार फिर से  वह अपनी की आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में है। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी कार्तिक को जोड़ी कियारा के साथ बनी है। हालांकि ये फिल्म लंबे समय से कतार में थी, लेकिन अब 'भूल भूलैया 2' की सफलता का फायदा कार्तिक की इस फिल्म को भी मिल सकता है। फिलहाल 'सत्य प्रेम की कथा' सिनेमाघरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और मेकर्स ने आज इसकी रिलीज की तारीख भी रिवील कर दी है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित निर्देशक समीर विद्वांस द्वारा किया गया है। ये फिल्म एक लव रोमांटिक ड्रामा होगी। मौजूदा एक्शन के दौर में निर्माता फिर से एक नई प्रेम कहानी पर्दे पर उतारने के लिए तैयार है। इस फिल्म को ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने नम: पिक्चर्स साथ में बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। हालांकि फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा गया- एक म्यूजिकल लव स्टोरी की दुनिया में प्रवेश करें 'सत्य प्रेम की कथा' 29 जून, 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
विरोध के बाद बदल दिया गया फिल्म का टाइटल
बता दें कि फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' के बारे में साल 2021 में जानकारी सामने आई थी। लेकिन उस समय इस फिल्म का टाइटल 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, जिस पर धार्मिक संगठनों द्वारा जताए गए विरोध के बाद टाइटल को बदलकर 'सत्य प्रेम की कथा' कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें