सिनेमाघरों में इस वक्त दर्शकों के पास फिल्म देखने के ठीक-ठाक विकल्प मौजूद हैं। एक तरफ रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हो रही है। वहीं, शुक्रवार को दो अन्य फिल्में भी रिलीज हुईं। इनमें एक रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' है और दूसरी कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' है। रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म की भी तारीफ हो रही है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया...