फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: वीकएंड में फिर मस्तानी हुई 'पठान' की चाल, 'वारिसु' के कारोबार में भी सुधार

Sun, 12 Feb 2023 07:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान, वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों फिल्मों के नाम पर हर जुबां पर सिर्फ 'पठान' का नाम है। फिल्म की रिलीज को आज 19वां दिन है और सिनेमाघरों में अब तक इसका क्रेज बरकरार है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान की इस फिल्म ने बीते 18 दिनों में शानदार कारोबार किया है और कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। तीसरे सप्ताह के वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट आई, लेकिन वीकएंड में एक बार फिर 'पठान' ने सिर उठा लिया है। बाकी फिल्मों की बात करें तो अजीत कुमार की 'थुनिवु' का बॉक्स ऑफिस से पत्ता साफ हो गया है। वहीं,  'थुनिवु' के साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'वारिसु' की हालत भी वीकएंड में फिर सुधरी है। आइए जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा... 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
'पठान'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' ने तीसरे शुक्रवार को 5.9 करोड़ की कमाई की थी। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म के शनिवार के कलेक्शन में लगभग दोगुना इजाफा हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन (शनिवार) 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 474.30 करोड़ रुपये हो गई है। जाहिर है कि फिल्म का आकर्षण अभी कम नहीं हुआ है। आज फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी भरपूर लाभ मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ने को तैयार 'पठान'
फिल्म 'पठान' अब प्रभास की 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ने से महज कुछ कदम की दूरी पर है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की 'पठान' यश की केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुकी है। अब वीकएंड में फिल्म के कलेक्शन में जिस तरह से बढ़त देखी जा रही है तो उम्मीद है कि 'बाहुबली 2' को भी फिल्म जल्द पछाड़ देगी। 

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
10वां दिन 14
11वां दिन 23.25
12वां दिन 28.5
13वां दिन 8.55
14वां दिन  7.75
15वां दिन 6.75
16वां दिन  5.95
17वां दिन 5.9
18वां दिन 9.50
कुल कलेक्शन 474.30
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
'वारिसु'
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म पोंगल के अवसर पर अजीत कुमार की 'थुनिवु' के साथ रिलीज हुई थी। एक ओर जहां 'वारिसु' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है, तो 'थुनिवु' का खेल खत्म हो गया है। रिलीज के 31वें दिन फिल्म ने 24 लाख रुपये कमाए। इसके मुकाबले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 32वें दिन (पांचवे शनिवार) को फिल्म ने 39 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 176.14 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें