फिल्म पठान
- फोटो : social media
'पठान'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी और शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पठान' ने शानदार अंदाज में अपना खाता खोला। पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने विरोधियों को करारा जवाब दे दिया। हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। पहले दो दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली 'पठान' के तीसरे दिन के कारोबार में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन चौथे दिन इसे शनिवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 221.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को आज इतवार की छुट्टी का भी भरपूर लाभ मिलने के आसार हैं।