फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ‘जुग जुग जियो’ के कलेक्शन में भारी उछाल, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड

Sun, 26 Jun 2022 08:29 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों में से कई को दर्शकों ने काफी पसंद किया तो वहीं कुछ फिल्मों को लोगों से सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
1 of 4
Box Office Report - फोटो : Social media
हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों में से कई को दर्शकों ने काफी पसंद किया तो वहीं कुछ फिल्मों को लोगों से सिरे से नकार दिया। इसके अलावा पहले ही रिलीज फिल्मों का नई फिल्मों के आने से क्या हाल रहा, ये जानने के लिए शनिवार को हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं वीकएंड के पहले दिन दिन फिल्म का कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुग जुग जियो

इस शुक्रवार रिलीज हुई नई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के कलेक्शन ने दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबले 27 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है। ऐसे में अब फिल्म का कलेक्शन रविवार को भी बेहतर रहने की उम्मीद है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन के 9.28 करोड़ रुपये और दूसरे दिन के 12 करोड़ रुपये मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 21 करोड़ के पार चला गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शेरदिल द पीलीभीत सागा

पंकज त्रिपाठी यूं तो अपनी हर फिल्म के साथ लोगों का मनोरंदन करते हैं। लेकिन बीते शुक्रवार को रिलीज हुई उनकी नई फिल्म शेरदिल द पीलीभीत सागा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां एक करोड़ से भी कम की कमाई की है, तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म कुछ खास कारोबार करने में नाकाम रही। अगर फिल्म का खराब प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहा तो ये फिल्म पहले हफ्ते में बाहर हो जाएगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम दुनियाभर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे कमल हासन का कमबैक सफल साबित हुआ। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यह फिल्म दुनिया भर की सभी भाषाओं में 350 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 400 की कमाई कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें