इन दिनों सिनेमघरों में बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। जहां पिछले काफी समय से अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी, तो अब जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ ने रिलीज के बाद से ही अपना जलवा दिखा दिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसने धमाल मचा दिया। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने बाजी मारी...