नए साल के पहले हफ्ता जहां किसी भी नई बड़ी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दी थी, तो पोंगल के अवसर पर विजय की 'वरिसु' और अजीत की 'थुनिवु' रिलीज हुई थीं। वहीं, शुक्रवार को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म 'कुत्ते' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। जहां साउथ की फिल्मों का कलेक्शन अच्छा हो रहा है, तो 'कुत्ते' कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।