अभिनेता से निर्माता और निर्देशक बने आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ ने दूसरे हफ्ते में अपना रंग जमाना जारी रखा है। फिल्म की दूसरे शनिवार की कमाई इसी शुक्रवार को रिलीज हुई विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदाहाफिज 2 अग्निपरीक्षा’ से कुल कमाई में तो आगे है ही, अगर इसकी गणना प्रति शो की कमाई के हिसाब से करें तो मुकाबला और दिलचस्प नजर आता है। वहीं, अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के तीसरे शनिवार बीते शुक्रवार से बेहतर कमाई की लेकिन प्रति शो कमाई के हिसाब से और कुल कमाई दोनों के हिसाब से ये ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ से काफी पीछे रही।