इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जिसमें बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' और 'डॉक्टर जी' शामिल है। 'कोड नेम तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की जोड़ी नजर आई। वहीं, 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों की टक्कर चल रही है। इसके अलावा, 'गॉडफादर', 'पोन्नियन सेल्वन', 'विक्रम वेधा', 'गुडबाय' और 'कांतारा' का भी शनिवार का कलेक्शन सामने आ गया है। तो आइए आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन किस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज करके सबसे ज्यादा कमाई की है।