बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं पहली तो परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर कोड नेम तिरंगा और दूसरी आयुष्मान खुराना स्टारर डॉक्टर जी। जिनमें से कोड नेम तिरंगा की शुरुआत तो बेहद खराब हुई है, वहीं डॉक्टर जी ने पहले दिन 10 फीसदी कमाई करके राहत की सांस ली है। इस के अलावा सिनेमाघरों में गॉडफादर, पोन्नियन सेल्वन, विक्रम वेधा, और गुडबाय का भी शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है-