बॉक्स ऑफिस पर लगातार दूसरी बार 15 अगस्त को अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच होने जा रहे मुकाबले को लेकर मुंबई का सट्टा बाजार गर्म है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुलते ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कांटे का होगा और दर्शकों का रुझान जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म की तरफ ज्यादा हो सकता है।