फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सतीश कौल हो गए थे पाई पाई के मोहताज, कभी अमिताभ और दिलीप कुमार के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में

Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है, वो कोरोना संक्रमित थे। सतीश कौल, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। फिल्म 'कर्मा' से लेकर 'खेल', 'प्यार का मंदिर', 'राम लखन' और 'प्यार तो होना ही था' तक तमाम ऐसी फिल्में दी थी, जिसमें सतीश कौल ने अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता था। फिल्म कर्मा में सतीश कौल ने दिलीप कुमार के बेटे का किरदार निभाया था और दर्शकों ने इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा था। सतीश कौल, जो हिट फिल्में देकर लाखों रुपये कमाते थे। आखिर में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। लॉकडाउन का असर सभी पर पड़ा। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स भी काम को मोहताज हो गए। इसी में सतीश कौल को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। साल 1979 में उन्होंने अपना करियर शुरू किया और एक के बाद एक जबरदस्त पंजाबी हिट फिल्में दीं। सतीश कौल ने 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया था। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं सतीश कौल ने टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के हिट सीरियल 'महाभारत' में इंद्र देव का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल ने लुधियाना में अपना एक एक्टिंग स्कूल खोला था। इस स्कूल की वजह से सतीश को काफी नुकसान हुआ और अपना घर इन्हें बेचना पड़ा। काम मिलना बंद हुआ तो वृद्धाश्रम में रहना पड़ा। सतीश कौल की पत्नी ने पहले ही उनसे तलाक ले लिया था और वो अपने बेटे के साथ अमेरिका जाकर बस गई थी।

4 of 5
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल का बुरा वक्त यही नहीं खत्म हुआ। बीच में वो बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। एक मंत्री ने मदद का वादा किया लेकिन फिर बाद में उन्हें कोई मदद नहीं मिली। फिर उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से 11 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही उनकी ये पेंशन बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया
कभी करोड़ों रुपये कमाने वाला एक्टर पाई-पाई को मोहताज हो जायेगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। आज सतीश कौल ने दुनिया को अलविदा कह दिया और फिल्म इंडस्ट्री ने एक नायाब सितारे को खो दिया। कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें