फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sathyaraj: हिंदी पट्टी में भी बहुत मशहूर हैं सत्यराज, बाहुबली से पहले इस बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर में आ चुके हैं नजर

Mon, 03 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सत्यराज - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सत्यराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। साउथ के साथ वह हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा फेमस हैं। वह हर साल 3 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार वह 68 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर आइए जानते हैं एक्टर से जुड़ी खास बातें

Alia Bhatt: सिंगापुर में अवॉर्ड फंक्शन शामिल हुईं आलिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
 
विज्ञापन

2 of 4
सत्यराज - फोटो : सोशल मीडिया
44 साल से हैं इंडस्ट्री में सक्रिय
सत्यराज तमिल फिल्मों का बड़ा नाम है। उनका जन्म साल 1954 में हुआ था। सत्यराज की मां नहीं चाहती थीं कि उनका बेटे एक्टिंग की दुनिया में जाए। हालांकि वह इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। उनकी इसी जिद ने उन्हें फिल्म इडंस्ट्री तक लाया और साल 1978 में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया।

Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
विज्ञापन

3 of 4
सत्यराज - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत के पिता बन चुके हैं सत्यराज
एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'सत्तम एन कैइयिल' से की थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे। इस दौरान उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत के पिता बनने का रोल भी मिला। जिस समय सत्यराज ने रजनीकांत का रोल निभाया था उस समय उनकी उम्र महज 31 साल थी। वहीं 35 साल के रजनीकांत फिल्म में उनके बेटे के रोल में थे।

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने सरेआम किया जया बच्चन को किस, जमकर वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
सत्यराज - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ ही नहीं हिंदी दर्शकों में भी हैं लोकप्रिय
सत्यराज ने अपने अभिनय से केवल दक्षिण ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के लोगों को भी काफी ज्यादा प्रभावित किया है। बाहुबली में उनके कटप्पा का रोल पूरे देश को पसंद आया था। फिल्म में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी। इस फिल्म से वह हिंदी भाषी लोगों के बीच रातोंरात फेमस हो गए थे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा सत्यराज सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन साझा कर चुके हैं। एक्टर 'चेन्नई एक्सप्रेस' में डॉन की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

Kajol: पंडाल में काजोल की मदद करते नजर आए युग देवगन, एक्ट्रेस बोलीं, अपने बेटे पर गर्व है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें