फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Birthday: गजब है महानायक के फ्रेंच कट दाढ़ी रखने का किस्सा, इस डायरेक्टर ने दी थी सलाह

Mon, 03 Oct 2022 02:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
सदी के महानायक के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पूरे देश में करोड़ो चाहने वाले हैं। यहां तक कि विदेशों में भी उनके प्रशंसक हैं। अपने उम्दा अभिनय से बिग बी ने हिंदी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। वहीं इतनी उम्र हो जाने के बाद भी वह लगातार इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनका जोश आज भी देखते बनता है। हालांकि अगर आपने ध्यान दिया हो तो अमिताभ बच्चन के लुक में एक ज्यादा हमेशा एक समान दिखती है और वह है उनकी फ्रेंचकट दाढ़ी। जिसको तो लोगों ने कॉपी तक किया, लेकिन क्या आपको पता है कि बिग-बी की इस फ्रेंच कट दाढ़ी के पीछे का दिलचस्प किस्सा।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड के शहंशाह कहलाने वाले अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। हालांकि आज भी उनके अभिनय का जादू पर्दे पर बरकार है। उनके इस फ्रेंच कट दाढ़ी रखने का किस्सा भी काम से ही जुड़ा हुआ है।  दरअसल उन्हें ये दाढ़ी रखने की सलाह एक निर्देशक से मिली थी। जिसके बाद दिग्गज अभिनेता ने इसे अपने लुक में ऐसा शामिल किया कि आज तक वह हमेशा फ्रेंच कट दाढ़ी ही रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा ने हाल ही में अपनी पहली पुस्तक ‘द स्ट्रेंजर इन द मिरर’ को लॉन्च किया है। जिसमें प्रख्यात फिल्म निर्देशक के साथ काम करने वाले कलाकारों के अनुभवों को साझा किया गया है। इनमें से एक अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा भी है। जिसे खूब सुर्खियां मिलीं।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा से मिली थी सलाह
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘अक्स’ से अभिनेता अमिताभ बच्चे के बारे में एक अनसुना किस्सा साझा किया गया है। दअसल इस फिल्म में  अमिताभ बच्चन अहम रोल में थे। अमिताभ बच्चन की ओर से बताया गया कि ‘वही थे जिन्होंने फिल्म “अक्स” में फ्रेंच कट दाढ़ी को डिजाइन किया। तब से मैंने इसे हटाया नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें