Sooraj Pancholi
करियर की शुरुआती दौर में ही आपको सलाखों के पीछे होना पड़ा। इसका आपकी जिंदगी पर कितना असर हुआ?
इन सभी बातों का मेरी जिंदगी पर बहुत असर हुआ। मीडिया में मुझे लेकर नकारात्मक खबरें ही आती रहीं लेकिन मैं चुप रहा। लोगों को लगता रहा कि मैं एक बड़े घर की बिगड़ी हुई औलाद हूं। लेकिन, मैंने कानून पर भरोसा किया। अब जिन्होंने मेरे खिलाफ केस किया है वे खुद ही कोर्ट नहीं आते हैं। जिन लोगों ने भी मुझपर आरोप लगाया है तो उन्हें ये साबित करना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि यह सब खत्म हो जाए और सच्चाई सबके सामने आए।