फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर ने 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की थी दूसरी शादी, उम्र में छोटी सास का ऐसा था रिएक्शन

Mon, 04 Nov 2019 11:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Milind Soman - फोटो : Social Media
मिलिंद सोमन अचानक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने 25 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से शादी कर ली थी । मिलिंद और अंकिता की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी । शादी की सभी रस्में अलिबाग के एक शानदार फार्म हाउस में रॉयल तरीके से हुई थीं। आज मिलिंद अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके हम आपको बता रहे हैं दोनों की लव स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Milind Soman and Mylene Jampanoi - फोटो : file photo
अंकिता से मिलिंद ने दूसरी शादी रचाई है। मिलिंद ने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से शादी की थी। Mylene से उनकी पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी। हालांकि दोनों 2008 में अलग हो गए थे। इसके बाद कुछ दिनों तक उनका अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा।
विज्ञापन

3 of 6
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
एक इंटरव्यू के दौरान मिलिंद और अंकिता ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। जब अंकिता के पैरेंट्स को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनका रिएक्शन क्या था? इस पर अंकिता ने कहा था, 'मेरी मां थोड़ी हैरान थीं ।' तभी मिलिंद बोले, 'मेरी सास मुझसे उम्र में छोटी हैं ।' तब अंकिता बात को संभालते हुए कहा, 'सिर्फ दो साल, वो मिलिंद को एक अच्छे इंसान के तौर पर पसंद करती थीं ।

4 of 6
milind soman
अंकिता आगे कहती हैं, 'मेरी मां थोड़ी चिंतित थीं और बार-बार पूछ रही थीं कि क्या सच में तुम ऐसा करना चाहती हो । मिलिंद की मां भी उनसे यही सवाल पूछ रही थीं । मैंने अपने पैरेंट्स से कहा कि मैं अभी उससे शादी नहीं करने जा रही हूं । बस मैं आप लोगों को जानकारी दे रही हूं कि मेरी जिंदगी में कोई है जिसे मैं पसंद करती हूं । मैं उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं । भले हमारी शादी हो या ना हो । मेरी मां ने तब मुझसे कहा था कि एक दिन तुम्हारा मन जरूर बदल जाएगा ।' मिलिंद ने एक किस्सा बताते हुए कहा था, 'एक समय ऐसा आया जब उन लोगों ने खुद हमसे कहा कि अब तुम लोगों को शादी कर लेनी चाहिए ।'
विज्ञापन

5 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
'साल 2017 में हम दोनों एक फैशन शो में गए थे । वहां किसी ने हमारी फोटो खींच ली और पेपर में पब्लिश कर दी । हमने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और एक जैसी टीशर्ट पहनी हुई थी । उसने अपनी हेडिंग में लिखा था SS18 में मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ । तब सबको लगने लगा कि अंकिता 18 साल की है ।' बता दें कि SS18 एक फैशन ब्रांड का नाम है ।  ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी। तब अंकिता के पैरेंट्स थोड़ा परेशान हो गए । उसी वक्त अंकिता भी शादी करने के बारे में सोच रही थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Milind Soman and Ankita - फोटो : instagram
अंकिता से पूछा गया कि मिलिंद से पहली बार मिलकर आपको कैसा लगा था? इस सवाल पर अंकिता कहती हैं, 'वो बहुत क्यूट लगे । मुझे ऐसा लग रहा था कि उस रात मैंने उनके साथ अच्छे से बर्ताव नहीं किया था । मैं उनसे बिना बताए वहां से चली गई । फिर मिलिंद ने मुझे खुद ही ढूंढ लिया । मैंने सोचा कि मुझे उस खूबसूरत डांस के लिए उन्हें शुक्रिया करना चाहिए । इसलिए मैंने उन्हें मैसेज किया ।' अंकिता ने बताया, 'मैं जब थोड़ी बड़ी हुई तो इंटरनेट आ गया था । तब मैंने कैप्टन व्योम देखा और मुझे वो बहुत अच्छा लगा था ।'

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर प्रियंका चोपड़ा ने जताई चिंता, बोलीं- मुझे समझ नहीं आता कि...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें