फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझ पर केस करने वाले खुद अदालत नहीं आते, सूरज ने इंटरव्यू में खोले 'सेटेलाइट शंकर' के राज

Mon, 04 Nov 2019 11:59 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sooraj Pancholi
देश के 10 राज्यों में शूट होने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाने वाली निर्देशक इरफान कमल की फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' से अभिनेता सूरज पंचोली की बड़े परदे पर वापसी हो रही है। इस फिल्म को सूरज अपने जीवन में इसलिए भी खास मानते हैं क्योंकि इसी की शूटिंग के दौरान उन्हें असली भारत देखने को मिला। पढ़िए सूरज पंचोली का ये खास इंटरव्यू...

आपकी डेब्यू फिल्म 'हीरो' के चार साल के बाद 'सैटेलाइट शंकर' रिलीज हो रही है, इस लंबे अंतराल की क्या वजह रही?
मैं जिस तरह की फिल्में चाहता था उस तरह की फिल्में मुझे नहीं मिल रही थी और जो मिल रही थी वह पैकेज वाली फिल्में मिल थी जैसे किसी में चार गाने थे किसे में कुछ एक्शन सीक्वेंस थे। मैं पहले एक्टर बनना चाहता हूं, स्टार नहीं। मेरी निजी जिंदगी में भी उथल-पुथल चल रही थी जिसके चलते मैं ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार और करीबियों के साथ रहना चाहता था। इस ब्रेक ने मुझे संभलने का मौका दिया और अब मैं अपनी अगली फिल्म के साथ हाजिर हूं।
विज्ञापन

2 of 6
sooraj pancholi
यह फिल्म आपके लिए किन मायनों में खास है? 
'सैटेलाइट शंकर' मेरे करियर की वह फिल्म है जो ऊपर वाले ने मेरे लिये रिजर्व रखी हुई थी। फिल्म के निर्देशक ने पहले ही कह दिया था कि सूरज अगर यह फिल्म तुम करोगे तो ही मैं यह फिल्म बनाऊंगा वरना नहीं बनाऊंगा। वह चाहते थें कि ये फिल्म कोई ऐसा अभिनेता करे जिसने दुनिया की असलियत देखी हो। यह फिल्म भी बहुत असल है और जमीन से जुड़ी हुई है। अगर इस फिल्म को किसी सुपरस्टार के साथ बनाते तो सैनिक और सैटेलाइट शंकर छूट जाता।
विज्ञापन

3 of 6
सैटेलाइट शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
आप इस फिल्म में फौजी के किरदार में हैं। आपने इसके लिए किस तरह की तैयारी की?
मैंने अपने रोल के लिए बहुत सारे फौजियों से बात की। मैं जानना चाहता था कि उनकी जिंदगी कैसी है? अपनी मां से वह कब मिल पाते हैं? बहन की शादी हुई तो उन्होंने क्या किया? एक आम व्यक्ति के लिए यह हर दिन की बात है लेकिन उनके लिए यह सभी चीजें इतनी आसान नहीं होती है। सारे फौजियों को फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी।

4 of 6
Sooraj Pancholi
करियर की शुरुआती दौर में ही आपको सलाखों के पीछे होना पड़ा। इसका आपकी जिंदगी पर कितना असर हुआ?
इन सभी बातों का मेरी जिंदगी पर बहुत असर हुआ। मीडिया में मुझे लेकर नकारात्मक खबरें ही आती रहीं लेकिन मैं चुप रहा। लोगों को लगता रहा कि मैं एक बड़े घर की बिगड़ी हुई औलाद हूं। लेकिन, मैंने कानून पर भरोसा किया। अब जिन्होंने मेरे खिलाफ केस किया है वे खुद ही कोर्ट नहीं आते हैं। जिन लोगों ने भी  मुझपर आरोप लगाया है तो उन्हें ये साबित करना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि यह सब खत्म हो जाए और सच्चाई सबके सामने आए।
विज्ञापन

5 of 6
Sooraj Pancholi
फिल्म का ट्रेलर देखकर आपके मेंटॉर सलमान खान की क्या प्रतिक्रिया रही?
सलमान खान ने शुरू में ही कहा था कि ये फिल्म चुनना बहुत ही कठिन फैसला होगा। उन्हें खुशी हुई कि मैंने ऐसी फिल्म का चुनाव किया जो असल कहानी पर है। भारतीय सेना से जुड़ी है और उन्हें ऐसी फिल्में बहुत ही पसंद है। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट भी किया और मैं जाकर उनसे मिला और उन्हें जादू की झप्पी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म की शूटिंग के दौरान देश की कौन सी बात आपके दिल में घर कर गई?
फिल्म की शूटिंग हमने पूरे देश में की है। इन जगहों पर जाने के बाद ही मुझे अहसास हुआ कि असल भारत क्या है? हम सब मोबाइल फोन पर देखते रहते हैं कि विदेश में क्या हो रहा है लेकिन अगर हम सिर्फ सात दिन की छुट्टी लें और देश घूमने निकले तो पाएंगे कि हमारा देश सबसे सुंदर है। पंजाब में मैंने चूल्हे की रोटी खाई। हिमाचल में पेड़ से तोड़ कर सेब खाए। छत्ते से निकला शहद चखा। तमिलनाडु में हाथी के बच्चों के साथ खेला। केले के पत्तों पर खाना खाया। यही असल भारत है।

ऐश्वर्या की मैनेजर कंट्रोवर्सी पर पहली बार बोले शाहरुख खान, कहा- मैं इस मामले पर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें