फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: सरोज खान ही नहीं ये 10 स्टार्स भी थे बैकस्टेज डांसर, एक तो कहीं भी नाचने लगता है

Thu, 22 Nov 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
bollywood
बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान आज 70 साल की हो गई हैं। मुंबई में साल 1948 को एक हिंदू परिवार में उनका जन्म हुआ था। सरोज खान बॉलीवुड फिल्मों के 2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। आपको बता दें कि सरोज खान ने बतौर बैकस्टेज डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी..लेकिन यहां सरोज खान के साथ बात करेंगे उन 10 स्टार्स डांसर्स की जो सरोज खान की तरह बैकस्टेज पर नाच आज बॉलीवुड की पहचान हैं...
विज्ञापन

2 of 11
Farah Khan
ज्यादातर फ्लॉप फिल्में देने वाली मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान आज एक डायरेक्टर भी हैं। फराह खान “हम है नौजवान” गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
sajid khan
वहीं, फराह खान के भाई साजिद खान का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने भी एक्टर्स के पीछे नाच-नाचकर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पाया। सजिद ने अरशद वारसी के साथ जितेन्द्र के एक गाने “हेल्प मी” में बतौर बैकग्राउंड डांसर से करियर की शुरुआत की।

4 of 11
kajal aggarwal
फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इससे पहले फिल्म क्यूं हो गया ना में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। इसमें वह खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या के साथ-साथ नाच रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
Sushant Singh Rajput
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी एक बैक ग्राउंड डांसर रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म धूम 2 में बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के पीछे डांस किया था। आज सुशांत बॉलीवुड में लीड रोल में नजर आते हैं।  
विज्ञापन

6 of 11
remo
इंडिया के माइकल जैक्सन रेमो डिसुजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह कभी शाहरुख की फिल्म परदेस के सुपरहिट सॉन्ग मेरी महबूबा में बैकग्राउंड में डांस कर रहे थे। लेकिन आज वह बॉलीवुड के नये डायरेक्टर हैं और फिल्म रेस 3 को उन्होंने ही डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

7 of 11
dia mirza
बॉलीवुड में दूसरी ऐश्वर्या राय कही जाने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बॉलीवुड करियर बेहद छोटा रहा। लेकिन फिल्मों में आने का उनका संघर्ष बहुत ही बड़ा रहा है। दीया साउथ की फिल्म “इन सवासा कात्रे” में एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। 

8 of 11
डेजी शाह - फोटो : gettyimages
सलमान खान बॉलीवुड के गॉडफादर हैं। उन्होंने कई लोगों को स्टार्स बनाया है। इसमें नया नाम एक्ट्रेस डेजी शाह का है। बता दें कि डेजी शाह फिल्म तेरे नाम के एक गाने में सलमान के साथ बैकस्टेज डांसर रही हैं। एक्ट्रेस डेजी शाह बॉलीवुड में मशहूर कोरियोग्राफर हैं और फिल्म रेस 3 में भी नजर आई थीं। सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में बतौर एक्ट्रेस काम किया था। 

9 of 11
shahid kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर भले ही एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं लेकिन फिल्मों में एक्टर बनने की सफलता उन्होंने खुद हासिल की है। बता दें कि वह अपने शुरुआती दौर में ऐश्वर्या की सुपरहिट फिल्म ताल के एक गाने “कहीं आग लगे लग जाए ” में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए थे।

10 of 11
arshad warsi
फिल्म मुन्नाभाई एमीबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई से अपनी इमेज बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी का बॉलीवुड में आने का सफर कुछ आसान नहीं रहा है। उन्होंने जितेन्द्र की सुपरहिट फिल्म “आग से खेलेंगे” के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि अरशद नाचने के बहुत शौकीन हैं और वह किसी भी मौके पर नाचना नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
saroj khan
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान की। उनका फिल्मी सफर बैकस्टेज से ही शुरू हुआ है। दरअसल, फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘आइए मेहरबां’ में सरोज खान बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें