साल 2020 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काल बनता जा रहा है। एक तरफ जहां पूरी इंडस्ट्री में कोरोना वायरस को प्रकोप जारी है वहीं कई शानदार सितारों ने इस दुनिया को छोड़ दिया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन को गया है। वह 71 साल की थी। सरोज खान को सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात करीब 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। जब से पूरे देश में लॉकडाउन लगा तब से अब तक 13 बड़ी हस्तियों का निधन हो चुका है। आपको बताते हैं इन 13 हस्तियों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 13
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। निधन से पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन
3 of 13
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर
इरफान खान की मौत के ठीक अगले ही दिन 30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था लेकिन इसके बाद भी वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। 24 घंटे से भी कम वक्त में दो अभिनेताओं का चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था।
4 of 13
योगेश गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
योगेश गौर
29 मई को बॉलीवुड ने दिग्गज गीतकार योगेश गौर को खो दिया था। योगेश ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गीत दिए थे। उनकी गिनती उन गीतकारों में होती थी जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था।
विज्ञापन
5 of 13
सलमान खान के साथ अभिनेता मोहित बघेल
- फोटो : अमर उजाला
मोहित बघेल
मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन 23 मई को हो गया था। मोहित लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी उम्र सिर्फ 27 साल ही थी। मोहित ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।
विज्ञापन
6 of 13
मनमीत ग्रेवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनमीत ग्रेवाल
नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को खुदकुशी कर ली थी। 32 साल के मनमीत ग्रेवाल अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
7 of 13
शाहरुख खान के दोस्त अभिजीत का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत
शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अहम सदस्य अभिजीत का निधन हो गया था। अभिजीत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। 15 मई को रेड चिलीज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अभिजीत के निधन के बाद शाहरुख ने कहा था, 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया और कुछ गलत लेकिन हमेशा हम आगे बढ़े। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।'
8 of 13
सचिन कुमार और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन कुमार
सीरियल 'कहानी घर घर की' के अभिनेता सचिन कुमार का 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन लगते थे। बाद में सचिन ने अभिनय छोड़ फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था।
9 of 13
आमिर खान के असिस्टेंट अमोस
- फोटो : सोशल मीडिया
अमोस
अभिनेता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस ने 12 मई को अंतिम सांस ली। वह 60 साल के थे। अमोस करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमोस के बहुत से करीबी लोग भी थे। अमोस की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
10 of 13
साई गुंडेवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साई गुंडेवर
'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर का 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया था। साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे। बॉलीवुड कलाकारों सहित महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी।
11 of 13
शफीक अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
शफीक अंसारी
10 मई को टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का निधन हो गया था। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक ने 'क्राइम पेट्रोल' में विभिन्न किरदार किए। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली।
12 of 13
वाजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान
अपने संगीत और गानों से लाखों दिलों के जीतने वाले मशहूर संगीताकर वाजिद खान का एक जून को इंतकाल हो गया। सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले वाजिद ने अपने भाई के साथ सोनू निगम के हिट एलबम 'दीवाना' के लिए भी संगीत दिया।
सुशांत सिंह राजपूत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हिलकर रख दिया है। उन्होंने बीती 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अभी भी उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।