सरोज खान
- फोटो : ट्विटर
प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट डांस नंबर्स दिए हैं लेकिन उनके डांसिंग स्टार बनाने में सरोज खान का भी काफी योगदान रहा। सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया गाना 'चने के खेत में' खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा फिल्म तेजाब का गाना 'एक दो तीन' भी काफी हिट सॉन्ग है, जो सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इसके अलावा भी सरोज खान ने फिल्म थानेदार में तम्मा तम्मा लोगे, फिल्म बेटा में धक धक करने लगा और फिल्म देवदास में मार डाला..उनके माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सुपर डुपर हिट गीतों को कोरियोग्राफ किया।