फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkaru Vaari Paata: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर चलेगा महेश बाबू का जादू, जानें कहां देख सकेंगे ‘सरकारु वारी पाटा’

Wed, 15 Jun 2022 09:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारु वारी पाटा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' पिछले महीने 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिला था और बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कमाई की थी। इस फिल्म ने 12 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'सरकारु वारी पाटा' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बुधवार को प्राइम वीडियो की ओर से बताया गया कि सभी प्राइम वीडियो ग्राहक अब इस फिल्म को देख सकेंगे। पहले खबर आई थी कि फिल्म को 199 रुपये में रेंट पर लेकर ही देखा जा सकता था। लेकिन अब रिलीज की तारीख की पुष्टि के साथ ही फिल्म सभी प्राइम सदस्यों को देखने के लिए उपलब्ध होगी। अमेजन प्राइम की ओर से पोस्ट शेयर कर लिखा गया, 'मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म अब आपके लिए आ रही है। 'सरकारु वारी पाटा' 23 जून को प्राइम पर।'
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परशुराम पेटला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और कीर्ति सुरेश पहले बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इनके अलावा फिल्म में समुथिरकानी, नादिया, वेनला किशोर और सुब्बाराज भी शामिल हैं। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

4 of 4
महेश बाबू, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म 'SSMB 28' में नजर आएंगे। इसके बाद महेश बाबू एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी उन्होंने फिल्म के लिए अपनी दो साल की डेट्स भी फाइनल कर दी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें