सूर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या ने एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया है कि 'सोरारई पोट्रु' के हिंदी वर्जन में वह भी नजर आएंगे। उन्होंने ट्विटर पर अक्षय कुमार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय बैठे हुए हैं और सूर्या 'खिलाड़ी कुमार' का सहारा लेकर लेटे हुए हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में हवाई जहाज की झलक देखी जा सकती है, जिससे साफ है कि सूर्या ने फिल्म में अपना हिस्सा शूट कर लिया है।