फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs World 2022: 21 साल बाद सरगम कौशल ने भारत को दिलाया ताज, जानिए मिसेज वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड में क्या है अंतर

Mon, 19 Dec 2022 05:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू की सरगम कौशल बनी मिसेज वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
मिसेज वर्ल्ड 2022 का का खिताब जम्मू की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया और 21 साल के इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज एक बार फिर से भारत के पास है। सरगम कौशल इससे पहले मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। अब मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर उन्होंने इतिहास रच दिया है लेकिन क्या आपको पता है कि मिसेज वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड में किया अंतर होता है। तो चलिए जानते हैं।
 

Pathaan: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा बेशर्म रंग विवाद, RTI एक्टिविस्ट बोले- बिकिनी भगवा ही नहीं चिश्ती भी

विज्ञापन

2 of 5
मिस वर्ल्ड 2017 - फोटो : self
सबसे पहले जान लेते हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में
मिस वर्ल्ड सबसे पुरानी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। जिसे 1951 में एरिक मोरले द्वारा यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया था। 2000 में एरिक मॉर्ले की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी, जूलिया मॉर्ले, पेजेंट की सह-अध्यक्षता करती हैं। मिस वर्ल्ड का हेड क्वार्टर लंदन में है। इसमें अलग-अलग देशों की कई सुंदरियां हिस्सा लेती हैं। साल 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम किया था।
 

The Archies: अमिताभ के नाती की पहली फिल्म पूरी, देखें आखिरी दिन के शूट की दिलचस्प तस्वीरें...

विज्ञापन

3 of 5
साल 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर - फोटो : social media
मिस वर्ल्ड के लिए क्या हैं नियम
मिस वर्ल्ड के लिए 18 से 25 की आयु सीमा तय की गई है। वहीं इस प्रतियोगिता के लिए कम से कम पांच फुट सात इंच हाइट होनी चाहिए। इसी के साथ बात करें अपने देश की तो मिस इंडिया बनने के बाद मिस वर्ल्ड के लिए भेजा जाता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ शारीरिक रूप से सुंदर दिखना ही नहीं बल्कि आपकी बुद्धिमत्ता को परखना भी होता है कि आप अपनी बातों से लोगों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, आप में और अन्य प्रतिभागियों में क्या अंतर है।
 

Shahrukh Vs John: ‘पठान’ का किरदार जॉन की सबसे बड़ी जीत, कभी सामने होकर भी मिलने से कतराते थे शाहरुख खान

4 of 5
सरगम कौशल - फोटो : instagram
क्या है मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता
मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता शादी-शुदा महिलाओं के लिए आयोजित की जाने वाली पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है। जिसके बारे में सबसे पहले 1984 में विचार किया गया था। 1984  से लेकर 1987 तक इस प्रतियोगिता को 'मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 1988 में इसका नाम बदलकर 'मिसेज वर्ल्ड' कर दिया गया।
 

Fifa world cup 2022: अर्जेंटीना की जीत पर खुशी से झूम उठा बॉलीवुड, शाहरुख-कार्तिक समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल - फोटो : insta
दो भारतीय सुंदरियों ने जीता है अब तक 'मिसेज वर्ल्ड' का खिताब 
साल 2022 में सरगम कौशल ने 32 साल की उम्र में 'मिसेज वर्ल्ड' का खिताब जीता है। 2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार को उन्हें यह ताज पहनाया। इससे पहले साल 2001 में भारत की अदिति गोवित्रिकर ने यह ताज अपने नाम किया था। इस साल मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन लॉस वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया था।
 

Movie Release This Week: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें